बीच सड़क पर कार में दिखा एलियन, पुलिस ने शेयर की तस्वीरें!
एलियन के बारे में आपने अखबारों में कई बार पढ़ा होगा और फिल्मों में देखा होगा, लेकिन दुनिया में शायद ही कोई इंसान होगा जो एलियन से मिला होगा. एलियन एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही लोग इसके बारे में जानने और देखने को उत्सुक हो जाते हैं. जरा सोचिए जिस शख्स के सामने सच में एलियन आ जाए तो उसकी क्या प्रतिक्रिया होगी. जॉर्जिया में ट्रैफिक पुलिस अपना काम कर रही थी तभी उनकी नजर लाल बत्ती पर रुकी हुई एक कार में बैठे शख्स पर पड़ी. कार में अजीबो गरीब शख्स बैठा था, वह काफी खुश दिख रहा था. अल्फ़ेरेटा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी की ओर से फेसबुक पर शेयर की गई तस्वीर में दिख रहा है कि मानो कोई एलियन कार में बैठा हो. वह आम इंसान की तरह कार की सीट बेल्ट लगाए हुए भी दिख रहा है. पुलिस ऑफिसर ने इन तस्वीरों को 26 जून को शेयर करते हुए लिखा है, 'उम्म, चीजें जो आप हर रोज गश्ती के दौरान देखते हैं.' ऑफिसर जॉर्ज गॉर्डन ने बताया कि जब वे एक तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल को राका तभी उनकी नजर एलियन की तरह दिख रहे शख्स पर पड़ी. हालांकि उन्होंने इस बात का उल्लेख नहीं किया कि यह शख्स कौन था. बताया जा रहा है कि कार...